इंजीनियर हर्ष लाल ने बनाई कोरोना से लड़ने के लिए एंटी वायरल चादरें
पटना।
पटना के युवा टेक्सटाइल इंजीनियर हर्ष लाल और उनकी टीम ने कोरोना से लड़ने के लिए ऐसा केमिकल तैयार किया है जो एंटीवायरल और एंटी बैक्टीरियल है। इसे वायरोसाइड्स नाम दिया है और किसी भी तरह के कपड़े पर इस केमिकल को यूज कर सकते हैं। इस केमिकल को विभिन्न तरह के फैब्रिक के लिहाज से तैयार किया है। इस खास केमिकल की लेप चढ़ाईं इन चादरों की खासियत यह है कि यह कोरोना सहित किसी भी वायरस, बैक्टीरिया और फंगस के संक्रमण के प्रसार को रोकने में समर्थ हैं। 29 अक्टूबर से लेकर पांच नवंबर तक इस फैब्रिक की टेस्टिंग एपेक्स टेस्टिंग एंड रिसर्च लैबोरेटरी द्वारा की जा चुकी है। इसके अलावा यूरोफेंस लैब ने भी इस प्रोडक्ट से जुड़े क्लेम को वेरिफाई किया है। लगभग तीन से चार महीने तक लगातार प्रयोग कर इस प्रोडक्ट को तैयार किया गया है।
हर्ष का दावा है कि खास तकनीक से तैयार की गईं चादरों की गुणवत्ता 75 धुलाई तक बरकरार रहेगी, हालांकि इसकी लाइफ 125 धुलाई तक है। बोरिंग रोड में रहने वाले हर्ष ने आईआईटी दिल्ली से टेक्सटाइल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है और वे डीपीएस और संत कैरेंस से दसवी और 12 वीं की पढ़ाई किया है। हर्ष ने बताया कि उनकी कंपनी आईआईटी दिल्ली और आईआईटी पटना से सपोर्टेड है। जल्द ही कंपनी की ओर से आईआईटी पटना और एम्स पटना को क्रमश: 30 और 50 चादरें उपयोग के लिए नि:शुल्क दी जानी है।

पाठको की राय